फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: ऑनस्क्रीन मांओं के साथ शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं अमिताभ, सोशल मीडिया पर जता चुके हैं प्यार

Tue, 11 Oct 2022 11:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 11 Oct 2022 11:21 AM IST
सार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बिग बी ने मनोरंजन जगत में करीब पांच दशकों से अपनी धाक जमा रखी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday actor shares great bond with his onscreen mothers expressed his love on social media
अमिताभ बच्चन और सुलोचना लाटकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बिग बी ने मनोरंजन जगत में करीब पांच दशकों से अपनी धाक जमा रखी है। इंडस्ट्री की लगभग हर अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ बच्चन कई एक्ट्रेसेस के बेटे का किरदार भी निभा चुके हैं। पर्दे पर अभिनेता कि उनकी मां के साथ बेहद शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है। मां के दुलार और प्यार का यह रिश्ता अभिनेता ने ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी निभाया है। बिग बी के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम उनके इन्हीं रिश्तों से रूबरू होते हैं।

Amitabh Bachchan birthday actor shares great bond with his onscreen mothers expressed his love on social media
निरूपा रॉय और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मां के किरदार के लिए मशहूर अभिनेत्री निरूपा रॉय पर्दे पर कई बार अमिताभ बच्चन की मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने मां के किरदार से इंडस्ट्री में खूब शोहरत हासिल की, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता अमिताभ की मां बनने से हासिल हुई। निरूपा रॉय फिल्म दीवार, सुहाग, अमर अकबर एंथनी,लाल बादशाह जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभा चुकी हैं।

Amitabh Bachchan: द लिविंग लेजेंड को हॉलीवुड में देख निराश हुए थे दर्शक, चंद सेकंड के रोल पर उठाए थे कई सवाल

 

Amitabh Bachchan birthday actor shares great bond with his onscreen mothers expressed his love on social media
सुलोचना लाटकर और अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर भी मां का किरदार निभा चुकी हैं। रील लाइफ में अभिनेत्री के बेटे बने अमिताभ असल जिंदगी में भी सुलोचना के काफी करीब हैं। अभिनेता अक्सर सुलोचना के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने और शुभकामनाएं देने जाते हैं। इतना ही नहीं वह कई बार सुलोचना के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। साथ ही वह अपनी ऑनस्क्रीन मां के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पत्र भी साझा कर चुके हैं।

Amitabh Bachchan: 90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday actor shares great bond with his onscreen mothers expressed his love on social media
अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान - फोटो : Social media

निरूपा रॉय और सुलोचना लाटकर के अलावा बॉलीवुड की कई अन्य अभिनेत्रियां भी अमिताभ की मां का किरदार निभा चुकी हैं। खास बात यह है कि कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो पर्दे पर अमिताभ की मां और प्रेमिका दोनों ही बनी हैं। वहीदा रहमान इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अदालत और कभी-कभी जैसी फिल्मों में अमिताभ के साथ रोमांस करती नजर आई हैं। वहीं त्रिशूल और कुली में उनकी मां की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं।

Amitabh Bachchan: 'श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..', जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday actor shares great bond with his onscreen mothers expressed his love on social media
राखी,अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

वहीदा रहमान के अलावा अभिनेत्री राखी भी अमिताभ की मां और प्रेमिका का किरदार निभा चुकी हैं। राखी में फिल्म कभी-कभी, कसमे वादे, त्रिशूल में अमिताभ के साथ रोमांस किया तो वहीं शक्ति में मां का किरदार निभाया। इसके अलावा एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी अमिताभ बच्चन की मां और प्रेमिका दोनों बन चुकी हैं। इन सभी अभिनेत्रियों के साथ एक्टर एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Amitabh Bachchan: विज्ञापनों को लेकर विवादों में भी रह चुके हैं अमिताभ, फैंस की नाराजगी के बाद बदला था फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed