सुजॉय घोष ने साल 2012 में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म कहानी बनाई थी। जिसमें विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। जिसके बाद अब सुजॉय एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों के सामने हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका से सजी ये फिल्म आज यानी 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म भी सस्पेेंस थ्रिलर पर आधारित है।
2 of 5
Badla film amitabh
- फोटो : you tube
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू इससे पहले फिल्म पिंक में दिखाई दिए थे। जिसे काफी पसंद किया था। इस वजह से भी एक बार फिर अमिताभ-तापसी की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
3 of 5
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो पहले दिन फिल्म 4 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है। पहले दिन अगर फिल्म दर्शकों को बांधने में सफल रही तो निश्चित रूप से इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा।
बदला के साथ हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। भारत में इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों को देखने का दर्शक वर्ग बढ़ता जा रहा है। मार्वल स्टूडियोज की फिल्म कैप्टन मार्वल आज भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। कैप्टन मार्वल पहले दिन 6-7 करोड़ कमा सकती है।
5 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर कैप्टन मार्वल अच्छा कलेक्शन करेगी। भारत में मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों के अच्छे खासे दर्शक हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसका निर्देशन अना बोडन और रयान फ्लैक ने किया है जबकि ब्री लार्सन ने मुख्य किरदार निभाया है।