बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट अक्सर अपनी बातों को खुलकर दुनिया के सामने पेश करने के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले महेश भट्ट इन दिनों अपनी बेटियों के कारण सुर्खियां बटोरते हैं। जहां एक तरफ महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में धमाल मचा रही हैं, वहीं उनकी छोटी बहन आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। आलिया की आगामी फिल्म के प्रमोशन में उनके पिता महेश भट्ट भी उनका साथ दे रहे हैं। ऐसे में जब महेश भट्ट से पूजा भट्ट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अजीब का जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
महेश भट्ट को हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्क्रीनिंग में शामिल होते देखा गया। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी, जैसे मानो बेटी का अभिनय देख उनकी छाती चौड़ी हो गई हे। लेकिन जब वह वहां से बाहर निकल रहे थे, तो उनसे पूजा भट्ट के बारे में पूछा गया। हालांकि, फिल्म निर्माता को बड़ी बेटी के बारे में किए गए इस सवाल को टालते हुए देखा गया।
दरअसल, जैसे ही महेश भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्क्रीनिंग के बाद थिएटर से बाहर निकले, वहां खड़े पैपराजी ने उनसे पूजा के बारे में सवाल किया। यह सवाल पूजा भट्ट के 'बिग बॉस ओटीटी 2' में खेले जा रहे गेम के बारे में था। एक फोटोग्राफर ने महेश भट्ट से पूछा, 'पूजा अच्छा खेल रही हैं?', जिस पर फिल्म निर्माता ने तुरंत जवाब दिया, 'कौन?' पैपराजी ने फिर कहा, पूजा भट्ट, जिस पर उन्होंने बिना कोई कमेंट किए जाने से पहले जवाब दिया, 'मैं अभी आलिया भट्ट का फैन हूं।'
4 of 5
पूजा भट्ट
- फोटो : Instagram
महेश भट्ट के इस तरह के रिएक्शन को देखकर नेटिजन्स का दिमाग खराब हो गया और ज्यादातर सभी का कहना है कि वह, पूजा भट्ट के बारे कुछ तो कह सकते थे। आखिर वह भी उनकी बेटी हैं। बता दें, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो में पूजा भट्ट सबसे मजबूत और सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक बनकर उभरी हैं। वह अपने गेम से सभी को प्रभावित कर रही हैं। इतना ही नहीं पूजा अपनी जिंदगी के बारे में भी लगातार खुलासे कर रही हैं।
5 of 5
पूजा भट्ट- सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
जब से बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन लाइव हुआ है, पूजा को घर के अंदर धमाल मचाते देखा गया है। अक्सर बाकी कंटेस्टेंट्स पूजा से सलाह लेते दिखते हैं। हालांकि, हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूजा मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए शो को बीच में ही छोड़ती नजर आएंगी। इस बात का फिलहाल कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है कि अभिनेत्री थोड़े समय के ब्रेक के बाद घर के अंदर वापस आएंगी या हमेशा के लिए घर को अलविदा कह देंगी।