{"_id":"603b6aebd8d79f726a763673","slug":"ameesha-patel-shuts-down-people-to-get-a-life-after-news-of-her-allegedly-defrauding-producer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमीषा पटेल ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमीषा पटेल ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामला झारखंड हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। अब अभिनेत्री ने इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। अमीषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी बात रखते हुए कहा, 'एक सार्वजनिक शख्सियत के रूप में, मैं पेशेवर व्यक्तिगत मोर्चे पर बार-बार उल्लसित हास्यास्पद अफवाह देखती हूं, मुझे बार-बार पुरानी अफवाहें और गॉसिप्स दिखाई देती हैं। एक ही जीवन मिलता है!!! भगवान के उपहार के क्षण का आनंद लें.. ठीक वैसे ही जैसे मैं चीयर्स कर रही हूं।
2 of 6
अमिषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमीषा पटेल पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है और ये मामला झारखंड हाईकोर्ट में है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए एक्ट्रेस और साथ ही याचिका दायर करने वाले शख्स को 2 हफ्तों में लिखित में जवाब देने को कहा है। अभिनेत्री पर फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये लेने और फिल्म नहीं बनने पर पैसे वापस नहीं करने का आरोप लगा है।
इसके साथ ही चेक बाउंस का भी मामला है। इस मामले में एक याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गई थी। जिसपर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो हफ्तों में जवाब देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमिषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश आनंद सेन की अदालत में याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता और सरकार के अधिवक्ता भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कोर्ट से जुड़े। एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये लिए, लेकिन जब फिल्म नहीं बनी तो पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
अदालत में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी के एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह और अमीषा पटेल की मुलाकात हुई। इसी दौरान फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय, लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज की। बता दें कि ये मामला साल 2017 का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।