इम्तियाज की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार निर्देशकों में होती है। 'हाईवे', 'लव आज कल', 'जब वी मेट', तमाशा और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अमर सिंह चमकीला पर बनी उनकी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
SRK: अमेरिकी राजदूत को हुआ दुनियाभर में शाहरुख खान की दीवानगी का एहसास, पुरानी यादें ताजा कर दिया बड़ा बयान
2 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिलहाल, इम्तियाज इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब निर्देशक से उनकी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल और थ्रिक्वल पर सवाल किया गया था तो इस पर उन्होंने खुलकर अपने विचार साझा किए।
3 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'जब वी मेट' और सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली 'लव आज कल' का फैनबेस बहुत मजबूत है। जब उनसे इन फिल्मों के अगले भाग को लेकर सवाल किया गया तो इम्तियाज ने कहा कि मुझे नहीं पता की इन फिल्म की अगली पार्ट बनानी चाहिए या नहीं, लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है।
4 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक ने आगे कहा कि वे कभी ना नहीं कहते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन इन फिल्मों की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इम्तियाज के मुताबिक उनके पास तीन पटकथाएं हैं, जिन पर वे काम शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वे 'जब वी मेट 2' पर अपडेट साझा नहीं करते, तब तक सिने प्रेमी 'चमकीला' का आनंद ले सकते हैं जो 12 अप्रैल, 2024 से ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
5 of 5
दिलजीत दोसांझ [अमर सिंह चमकीला]
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चमकीला के सीधा ओटीटी पर रिलीज करने के सवाल का जवाब देते हुए इम्तियाज ने कहा कि नई चीजों को जरूर आजमाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक फिल्मकार और सिनेमा प्रेमी के रूप में वे हमेशा बड़े पर्दे के लिए फिल्म बनाने की सोच रखते हैं। उनके मुताबिक ओटीटी पर भी फिल्म आने में कोई बुराई नहीं है।
Thalapathy 69: राजनीतिक ड्रामा होगी दलपति विजय की 69वीं फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे एच. विनोत?