सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शूबाइट' कभी रिलीज नहीं हो पाई। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी ये फिल्म विवादों के चलते इतने वर्षों में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई है। ये फिल्म सरकार के दिल के बेहद करीब है। शूजीत और बिग बी के सहयोग में बनी ये पहली फिल्म है, इसीलिए वह अब भी चाहते है कि ये फिल्म रिलीज हो जाए। ऐसे में निर्देशक ने हाल ही में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा की वे चीजों को ठीक करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
Shoebite: ठंडे बस्ते में पड़ी अमिताभ बच्चन की 'शूबाइट' जल्द होगी रिलीज! शूजित सरकार ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:20 PM IST
सार
शूजित ने कहा कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए सभी किरदारों में से ये उनका पसंदीदा किरदार है। 'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके शूजित सरकार ने कहा, 'शूबाइट मेरे दिल के बहुत करीब है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन