सिनेमा जगत में गानों का भी बड़ा महत्व है, फिर चाहे वो फिल्म के गाने हो या किसी एलबम के गाने हो। आज के दौर में गाने रिलीज होते है और लोग उन्हें सुनकर अपनी राय सोशल मीडिया पर व्यक्त कर देते हैं। कोई भी गाना रिलीज होता है, वो अच्छा हो या बुरा अगला गाना आते ही लोग पहले गाने को अपनी प्ले लिस्ट से हटा देते हैं। आजकल गाने सुनने के लिए भी तरह-तरह की ऐप्स आ गई हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब लोगों को गाने सुनने के लिए ऑडियो कैसेट या फिर रेडियो का सहारा लेना पड़ता था। उस वक्त स्मार्टफोन, लैपटॉप या आइपैड नहीं हुआ करते थे। उसी वक्त में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जिसने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। इस गाने को ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी सुना गया। हम जिस गाने की बात करने जा रहे हैं उसके बोल है, 'तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे'। इस गाने को आपने भी कही ना कही जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको इस गाने से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
गाना तुम तो ठहरे परदेसी का पोस्टर
'तुम तो ठहरे परदेसी' गाने को आपने कभी ना कभी जरूर सुना होगा। 90 के दशक में रिलीज हुए इस गाने की 70 लाख कैसेट रातों-रात बिक गई थीं। ये गाना 1994 में रिलीज हुआ था और इसको लेकर लोगों में दीवानगी इस कदर थी कि मार्केट में इसकी कैसेट आते ही बिक जाया करती थी। आलम ये था कि कैसेट खत्म हो जाती थी तो लोग कैसेट को खरीदने के लिए दूसरे शहर में पहुंच जाया करते थे।
आज के दौर में लोगों पर जैसा नशा अरिजीत सिंह के गानों का है, ठीक वैसा ही नशा उस वक्त सिंगर अलताफ राजा के इस गाने का लोगों पर चढ़ा था। अल्ताफ राजा वीडियो एलबम लेकर आए ‘तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे। इस गाने के वीडियो में अल्ताफ गाना गा रहे हैं और पीछे एक लव स्टोरी चल रही है। लोग इस गाने के पीछे इतने दीवाने हो चुके थे कि टी-स्टॉल, नुक्कड़, दुकान, पार्टी, घर, बस आदि जगहों पर ये गाना खूब चला करता था। करीब 7 महीने तक इस गाने का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला करता था।
4 of 5
गाना तुम तो ठहरे परदेसी का दृश्य
इस गाने की रातों-रात लाखों ऑडियो कैसेट बिकने के साथ इसे साल का सबसे पॉपुलर गाना भी माना गया था। सबसे ज्यादा ऑडियो कैसेट बिकने की वजह से ये गाना हिंदी एलबम का ऐसा गाना बन गया था, जिसका नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया।
फिल्म इंडस्ट्री में आज भी सिंगर अल्ताफ राजा का नाम बड़े अदब से लिया जाता है। फिल्मों में अल्ताफ का सुनहरा करियर रहा है। लेकिन वे कभी प्लेबैक सिंगर नहीं बनना चाहते थे। अल्ताफ गजल सिंगर बनने की ख्वाहिश रखते थे। जब उनकी मां ने समझाया कि गजल की दुनिया में एक उम्र के बाद नाम होगा, तब तक आपको हर जगह स्ट्रगल करना होगा। तब जाकर उन्होंने फिल्मों में गाने की सोची। अल्ताफ ने फिल्म 'शपथ' से फिल्मों में अपने सुनहरे करियर की शुरुआत की थी। इसमें वे जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अपना गाना गाते हुए फिल्म के सीन में भी नजर आए थे। इस फिल्म का गाना 'थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए' आज भी बहुत मशहूर है।