{"_id":"60a013c7a846815d1565fd10","slug":"madhuri-dixit-shares-her-gorgeous-latest-photoshoot-pictures-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित: धक-धक गर्ल ने हसीन तस्वीरें शेयर कर धड़काया फैंस का दिल, खूबसूरती देखते रह गए लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी दीक्षित: धक-धक गर्ल ने हसीन तस्वीरें शेयर कर धड़काया फैंस का दिल, खूबसूरती देखते रह गए लोग
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और अनुभवी अदाकारा माधुरी दीक्षित का बीते दिन 15 मई को जन्मदिन था। इस मौके पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटाया। माधुरी की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है। उनकी हर तस्वीर यह साबित कर देती है कि उम्र तो महज एक नंबर है। दरअसल, ताजगी और जिंदगी तो खिलखिला कर जी उठने में है। अभिनेत्री ने अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस बात का सबूत दे रही हैं।
माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही हैं, जिनके आगे हर हीरोइन और हीरो का चार्म फीका पड़ जाता था। उनकी एक्टिंग और अदाओं के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक फ्लॉप फिल्म से की हो, लेकिन एक अच्छे कलाकार से कामयाबी ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती। ये माधुरी ने अपने करियर में साबित कर दिखाया। इसलिए उनका फेम आज भी बरकरार है।
अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो यकीनन आपको उनकी खूबसूरती व अदाओं का दीवाना बना देंगी। उन्होंने हल्के रंग के बिना किसी तड़क-भड़क वाले सादे लिबास में फोटोशूट करवाया है। इसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं।
माधुरी दीक्षित ने एक सिंगल आउटफिट पहन रखा है, जिसपर चुनरी भी पेयरअप की है। हल्के मेकअप के साथ उन्होंने हमेशा से अपनी पसंदीदा रही मैरून रंग की गहरी लिपस्टिक लगा रखी है। साथ ही कानों में लंबे शेप वाले इयर रिंग पहन रखे हैं। माधुरी के बालों का गजरा तो बस देखते ही बन रहा है। जूड़े में गुलाब से सजा गजरा उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा ‘आभारी’।
बता दें कि तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया, जिसमें उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है। 90 के दशक में माधुरी की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। आज भी वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।