Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pyre Vinod Kapri Raised Concerns Over Reduction Screenings For His Film Amid Ramayana Theatrical run

विनोद कापड़ी: 'रामायण' के कारण 'पायर' को नहीं मिल रही सिनेमाघरों में जगह? निर्देशक ने की ये अपील

Wed, 11 Nov 2026 12:55 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 12:55 PM IST
सार

  • फिल्म 'पायर' 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • इसमें उत्तराखंड के हिमालयी इलाके के एक दूरदराज गांव की कहानी दिखाई गई है।
  • अब फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी ने इसके शो कम होने को लेकर चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
Pyre Vinod Kapri Raised Concerns Over Reduction Screenings For His Film Amid Ramayana Theatrical run
विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म 'पायर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच अक्सर छोटी फिल्मों को सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इन दिनों कुछ ऐसा ही फिल्ममेकर विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' के साथ हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म के करीब 90 फीसदी शो हाउसफुल जा रहे हैं, इसके बावजूद सिनेमाघरों में इसके शोज लगातार कम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज के बीच फिल्म को कई शहरों में स्क्रीनिंग तक नहीं मिल रही है। इस स्थिति को लेकर विनोद कापड़ी ने थिएटर मालिकों से अपील की है कि दर्शकों की पसंद को देखते हुए फिल्म को कम से कम एक शो का मौका जरूर दिया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos

Pyre Vinod Kapri Raised Concerns Over Reduction Screenings For His Film Amid Ramayana Theatrical run
पायर - फोटो : अमर उजाला
क्या बोले विनोद कापड़ी?
इंडिया टुडे से बात करते हुए विनोद कापड़ी ने बताया कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। शुरुआत में फिल्म के सीमित रिलीज के बाद भी इसके शोज लगातार बढ़ाए गए थे। उन्होंने कहा कि फिल्म का बजट कम था, इसलिए मेकर्स ने इसे शुरुआत में कम स्क्रीन्स पर रिलीज करने का फैसला किया था।

कापड़ी ने बताया, 'हमने फिल्म को करीब 80 स्क्रीन्स पर रिलीज किया था। आमतौर पर जब किसी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो उसके शोज अपने आप बढ़ाए जाते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है और मुझे इसकी जानकारी थी।'

उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले दिन फिल्म के करीब 11 से 13 शो थे, जो पांचवें दिन तक बढ़कर लगभग 70 हो गए। शुरुआती चार से पांच दिनों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और छठे दिन तक यह करीब 355 हॉल में दिखाई जाने लगी।
विज्ञापन

Pyre Vinod Kapri Raised Concerns Over Reduction Screenings For His Film Amid Ramayana Theatrical run
पायर - फोटो : अमर उजाला
शोज कम होने से चिंतित निर्देशक
हालांकि, अब फिल्म के शोज कम होने से निर्देशक चिंतित हैं। कापड़ी के मुताबिक, फिलहाल 'पायर' करीब 70 से 75 स्क्रीन्स पर चल रही है और इसके लगभग 90 फीसदी शो हाउसफुल जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली और नोएडा में फिल्म के लगभग सभी शो हाउसफुल हैं। देहरादून में भी सभी शो भरे हुए हैं। वहीं, बेंगलुरु में फिल्म का केवल एक शो चल रहा है और वह भी हाउसफुल जा रहा है।

निर्देशक ने बताया कि नैनीताल, प्रयागराज और बरेली जैसे शहरों में फिल्म का एक भी शो नहीं है। हल्द्वानी में जहां पहले रोजाना 12 से 13 शो चल रहे थे, वहीं अब केवल एक शो बचा है। रुद्रपुर में भी फिल्म का सिर्फ एक शो चल रहा है।
विज्ञापन

Pyre Vinod Kapri Raised Concerns Over Reduction Screenings For His Film Amid Ramayana Theatrical run
पायर - फोटो : अमर उजाला
विनोद कापड़ी ने बताई अपनी इच्छा
निर्देशक ने कहा, 'हम 10-12 शो या चार शो नहीं मांग रहे हैं। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि जिन शहरों में कोई शो नहीं है, वहां कम से कम एक शो मिले। और जहां एक शो चल रहा है, वहां कम से कम दो या तीन शो होने चाहिए।'

कापड़ी ने पुणे में फिल्म के एक शो का समय रात 11.59 बजे होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इतनी देर रात रखे गए शो में दर्शकों का पहुंचना मुश्किल हो सकता है। निर्देशक ने कहा कि उनकी चिंता सिर्फ स्क्रीन्स की संख्या को लेकर नहीं है, बल्कि वह चाहते हैं कि जिस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का उचित मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed