आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक हैं । वहीं उनकी बड़ी बहन शाहीन लाइम लाइट से दूर रहती हैं । हाल ही में शाहीन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया जो उनके जहन में सालों तक रही। शाहीन राजीव मसंद के शो में पहुंची थीं ।
इस खास बातचीत में शाहीन ने डिप्रेशन और उससे जुड़ी गलत धारणाओं पर बात की । इसी बातचीत में शाहीन ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया । शाहीन ने बताया, 'जब वह 12 साल की थीं तो बड़ी बहन पूजा और छोटी बहन आलिया के साथ एक फोटोशूट के लिए गई थीं ।'
'तीनों बहनों की तस्वीरें क्लिक की जा रही थीं कि इतने में एक फोटोग्राफर ने आकर शाहीन से कहा कि वह फ्रेम से हट जाएं क्योंकि वह केवल आलिया और पूजा की तस्वीर क्लिक करना चाहता था । इस घटना ने शाहीन को झकझोर कर रख दिया था ।'
उस वक्त शाहीन सिर्फ 12 साल की थीं । उन्होंने कहा, 'मैं अपने आप को समझने की कोशिश कर रही थी कि मैं कौन हूं? और ऐसे समय में जब इस तरह को कोई घटना होती है तो यह आपके दिमाग में बस जाती है ।'
5 of 5
alia bhatt shaheen bhatt
- फोटो : Instagram
शाहीन ने कहा कि वो घटना उन्हें आज भी असहज महसूस करवाती है । बता दें कि आलिया और शाहीन के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है । शाहीन और आलिया एक ही घर में रहती हैं । आलिया अक्सर शाहीन के बारे में बात करती दिखती हैं। समय के साथ दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हुआ है ।