रणबीर कपूर के साथ शादी करने के बाद आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। आलिया और रणबीर ने एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। इस दौरान उनके परिवार के लोग और सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शादी में आलिया ने पारंपरिक लाल रंग का लहंगा न पहनकर ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। शादी के दिन आलिया बहुत खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं।
Alia Bhatt: जनवरी से अप्रैल तक की सेल्फी में आलिया भट्ट के नए लुक्स, देखिए चार महीनों की जर्नी में आया कितना बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 02 May 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन