फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने फिर बिखेरा अपनी आवाज का जादू, पिता महेश भट्ट की 'सड़क 2' के लिए गाया गाना

Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt recorded the scratch of the song for mahesh Bhatt directed Sadak 2
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म हाइवे में सूहा साहा जैसे कठिन गाने को गाकर अभिनेत्री आलिया भट्ट साबित कर चुकी हैं कि उनमें भी सिंगिंग स्किल्स हैं। इन्हीं सिंगिंग स्किल्स को आलिया भट्ट एक बार और आजमाने जा रही हैं। 
Alia Bhatt recorded the scratch of the song for mahesh Bhatt directed Sadak 2
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा खास तौर पर महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म सड़क 2 के लिए हो रहा है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी इस नई फिल्म के लिए एक गाने का स्क्रैच वर्जन गाया है। 
Alia Bhatt recorded the scratch of the song for mahesh Bhatt directed Sadak 2
Pooja Bhatt, Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media

आलिया द्वारा गाए जाने वाले इस गाने को जीत गांगुली इस गाने को कंपोज कर रहे हैं। इसी गानें के लिरिक्स चेक करने के लिए आलिया भट्ट से स्क्रैच सॉन्ग गवाया गया था। दरअसल ऐसा आलिया के पिता महेश भट्ट के कहने पर ही हुआ था। वे चाहते थे कि एक बार वह आलिया की आवाज़ सुनलें, फिर उसी हिसाब से वे इस गाने के लिरिक्स में बदलाव करेंगे। क्योंकि यह गाना एक रोमांटिक गाना होने वाला है, इसीलिए महेश भट्ट इसे रिकॉर्ड और फिल्माने से पहले दोबारा जांचना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt recorded the scratch of the song for mahesh Bhatt directed Sadak 2
mahesh bhatt with family - फोटो : social media
बता दें कि 20 साल बाद महेश भट्ट एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर बैठे हैं। 1999 में फ्लॉप फिल्म कारतूस के बाद महेश भट्ट इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Alia Bhatt recorded the scratch of the song for mahesh Bhatt directed Sadak 2
Mahesh Bhatt
फिल्म सड़क 2, 1991 में आई महेश भट्ट की फिल्म सड़क का ही सीक्वल है। पुरानी फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इस बार फिल्म में आलिया और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही साथ संजय दत्त और पूजा भट्ट भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed