फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff drives Anupam Kher to Actor Prepares duo recalls 30 years of friendship

जैकी श्रॉफ की गाड़ी में सवार हुए अनुपम खेर, याद आई 30 साल पुरानी बात; 'राम लखन' से जुड़ा है मामला

Sun, 30 Aug 2026 04:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Aug 2026 04:34 PM IST
सार

Anupam Kher With Jackie Shroff: अनुपम खेर ने जैकी श्रॉफ के साथ एक छोटे से सफर को यादगार बना दिया है। उनकी गाड़ी में बैठकर खेर को 30 साल पुरानी बात याद आ गई। 
 

विज्ञापन
Jackie Shroff drives Anupam Kher to Actor Prepares duo recalls 30 years of friendship
जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ को एक कार में बैठे हुए देखा जा सकता है। दोनों ने मुंबई में एक आम सी ड्राइव को पुरानी यादों के जरिए बहुत ही खास बना दिया है।
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
  • अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ गाड़ी चला रहे हैं। 
  • अनुपम खेर उनके साथ गाड़ी में बैठे हैं। 
  • दोनों यात्रा के दौरान बातचीत कर रहे हैं। 
  • जैकी श्रॉफ ने अपनी गाड़ी से अपने पुराने दोस्त अनुपम खेर को एक्टिंग एकेडमी 'एक्टर प्रिपेयर्स' तक पहुंचाया।
  • वीडियो में अनुपम खेर ने याद किया कि लगभग 30 साल पहले श्रॉफ ने उन्हें आखिरी बार लिफ्ट दी थी।
  • इस छोटे से सफर ने फैंस को दोनों एक्टर्स के बीच बरसों पुरानी दोस्ती की झलक दिखाई, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के कई दशकों में साथ काम किया है।
  • सफर के दौरान अनुपम खेर ने जैकी श्रॉफ की तारीफ की, वहीं जैकी श्रॉफ ने अनुपम खेर की तारीफ की।

Jackie Shroff drives Anupam Kher to Actor Prepares duo recalls 30 years of friendship
जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
अनुपम खेर ने की जैकी की तारीफ
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा 'कुछ लोग स्वैग अपनाते हैं। कुछ लोग इसके लिए मेहनत करते हैं। फिर आते हैं जैकी श्रॉफ। जिनके लिए स्वैग बस जीने का एक तरीका है। असल में कुछ भी नहीं बदला है। स्टाइल, गर्मजोशी, 'भिड़ू-पन'। सब कुछ पूरी तरह से प्राकृतिक है।

जैकी श्रॉफ के साथ मजा आता है
अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'जैकी उन लोगों में से हैं जिनकी संगत में मजा आता है, भले ही वह सिर्फ पांच या दस मिनट के लिए ही क्यों न हों। मैं उनकी अच्छी बातों, उनके स्नेह और खासकर मेरे परिवार और मेरी मां के प्रति उनके हमेशा दिखाए गए प्यार की कद्र करता हूं। और हां, भाभी के बनाए शानदार खाने के लिए भी प्यार! जैकी मेरे दोस्त- तुम सबसे अच्छे हो, मेरे दोस्त। ढेर सारा प्यार। जय हो!'
विज्ञापन
विज्ञापन

Jackie Shroff drives Anupam Kher to Actor Prepares duo recalls 30 years of friendship
जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर के साथ जैकी श्रॉफ की फिल्में
इस वीडियो ने उनकी साथ की फिल्मी यात्रा को भी याद दिलाया। श्रॉफ और खेर ने 'कर्मा' (1986), 'राम लखन' (1989), 'त्रिदेव' (1989), 'परिंदा' (1989), 'सौदागर' (1991), 'खेल' (1992), 'राम शास्त्र' (1995) और 'बॉर्डर' (1997) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

अनुपम खेर ने निर्देशित की फिल्में
उनका साथ हाल के वर्षों में भी जारी रहा है। 2026 में, दोनों खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' के लिए फिर से साथ आए, जिसमें श्रॉफ ने ब्रिगेडियर जोशी की भूमिका निभाई।
अनुपम खेर ने इससे पहले 'ओम जय जगदीश' (2002) से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें श्रॉफ ने अनिल कपूर और फरदीन खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

अनुपम खेर का काम
अनुपम खेर के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' और बहुप्रतीक्षित 'खोसला का घोसला' का सीक्वल शामिल है।
उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग भी पूरी की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed