फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha ruth prabhu shares her Photos flaunting Baby Bump during Pregnancy

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर कीं तस्वीरें; दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो; फैंस ने लुटाया प्यार

Sun, 30 Aug 2026 02:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Aug 2026 02:56 PM IST
सार

Samantha Ruth Photos: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने आज रविवार को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Samantha ruth prabhu shares her Photos flaunting Baby Bump during Pregnancy
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने इस साल जून में हैदराबाद में 'मा इंति बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान इस खुशखबरी की पुष्टि की थी। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।

विज्ञापन

Samantha ruth prabhu shares her Photos flaunting Baby Bump during Pregnancy
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

पोलका डॉट ड्रेस में दिखीं सामंथा
सामंथा रुथ ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। एक फोटो में वे ब्लैक एंड व्हाइट पोलका डॉट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samantha ruth prabhu shares her Photos flaunting Baby Bump during Pregnancy
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

कॉफी का स्वाद लेती दिखीं सामंथा
एक फोटो में वे क्रॉप टॉप पहने दिखी हैं। वहीं, एक और फोटो में वे ऑल व्हाइट आउटफिट में अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। सामंथा ने कॉफी की फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा एक तस्वीर में वे रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं और अपने ऑर्डर का इंतजार कर रही हैं। सामंथा के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।

विज्ञापन

Samantha ruth prabhu shares her Photos flaunting Baby Bump during Pregnancy
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

कब हुई थी सामंथा और राज की शादी?
इन्हीं में से एक तस्वीर में सामंथा यात्रा करती दिख रही हैं। बता दें कि सामंथा और राज निदिमोरु ने 01 दिसंबर 2025 को शादी रचाई थी। हैदराबाद में 'मा इंति बंगारम' से जुड़े फैन-मीट इवेंट में सामंथा ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए बताया था कि वे अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने का प्लान बना रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


Samantha ruth prabhu shares her Photos flaunting Baby Bump during Pregnancy
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

प्रेग्नेंसी में भी वर्कआउट कर रहीं सैम
सामंथा प्रेग्नेंसी के दौरान भी जिम में वर्कआउट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। सामंथा ने इसके साथ डिस्क्लेमर साझा किया था और बताया था कि वे डॉक्टर  से सलाह लेने के बाद और प्रशिक्षक की निगरानी में व्यायाम कर रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed