फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohail Khan Enjoy Blissed Breakfast With Parents Salim khan and Salma shares photo Of Sunday Meal

सोहेल खान ने रविवार की छुट्टी में माता-पिता के साथ किया ब्रेकफास्ट; तस्वीर साझा कर बोले, 'मजा आ गया'

Sun, 30 Aug 2026 03:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Aug 2026 03:35 PM IST
सार

Sohail Khan: सोहेल खान आज रविवार की छुट्टी में अपने माता-पिता के साथ फुरसत के पल बिताते दिखे। एक्टर ने अपने पेरेंट्स के साथ ब्रेकफास्ट किया। उन्होंने तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Sohail Khan Enjoy Blissed Breakfast With Parents Salim khan and Salma shares photo Of Sunday Meal
सोहेल खान-सलीम खान-सलमा - फोटो : इंस्टाग्राम@sohailkhanofficial

विस्तार

खान फैमिली के बीच बेहद प्यार है। त्योहार और खास मौके पर सभी एक साथ नजर आते हैं। इसके अलावा छुट्टी के दिन या कभी यूं ही फुरसत के पलों में भी इस परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ सुकून के पल बिताना नहीं भूलते। सोहेल खान ने आज रविवार को अपने माता-पिता की तस्वीर शेयर की है। 

विज्ञापन

सोहेल ने माता-पिता के साथ किया ब्रेकफास्ट
सोहेल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वे अपने माता-पिता की तस्वीरें भी इस प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं। आज रविवार को उन्होंने पिता सलीम खान और मां सलमा खान की एक फोटो शेयर की है। दोनों नाश्ता करते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ सोहेल ने लिखा है, 'सुकून के पल और ब्रेकफास्ट। मजा आ गया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोहेल खान का बन गया दिन
तस्वीर में सोहेल खान नजर नहीं आ रहे हैं। मगर, पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जता दिया है कि रविवार की सुबह उन्होंने माता-पिता के साथ ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाया और इस तरह छुट्टी का दिन उनके लिए थोड़ा और स्पेशल हो गया है। 
सोहेल ने जो फोटो साझा किया है, उसमें सलीम खान और सलमा डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं। सलमा कैमरे की तरफ देख रही हैं, वहीं सलीम खान ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाते कैंडिड अंदाज में नजर आए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)


विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'असली लग्जरी यही'
सोहेल खान की इस फोटो पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'माता-पिता के साथ समय बिताने से ज्यादा सुकून वाली बात क्या हो सकती है'। एक यूजर ने लिखा, 'असली लग्जरी यही है'। एक्टर के पोस्ट पर प्रतीक सहजपाल और शिल्पा शिरोडकर समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। सोहेल के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वे रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आए थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed