फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sonam wangchuk reaction on salman khan Viral statement its done bro during Student Protest and hunger strike

सलमान खान की ‘इट्स डन ब्रो’ अपील पर सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी; कहा- 'मैं मजबूरियों पर कुछ नहीं कहूंगा'

Sun, 30 Aug 2026 05:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Aug 2026 05:13 PM IST
सार

Sonam Wangchuk On Salman Khan Statement:  छात्र आंदोलन के दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। सलमान के बयान पर सोनम ने हाल ही रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
sonam wangchuk reaction on salman khan Viral statement its done bro during Student Protest and hunger strike
सोनम वांगचुक-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक जब भूख हड़ताल पर थे तो सलमान खान ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। दबंग खान ने अपने ही अंदाज में ट्वीट किया था, जो खूब वायरल हुआ। इस पर काफी मीम्स भी बने थे। अब हाल ही में सोनम वांगचुक ने सलमान की उस अपील पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

sonam wangchuk reaction on salman khan Viral statement its done bro during Student Protest and hunger strike
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

सोनम वांगचुक ने क्या कहा?
इंजीनियर, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में सलमान खान के वायरल ट्वीट पर रिएक्शन दिया। दरअसल,  सोनम से सलमान के ट्वीट के बारे में पूछा गया और उन्हें बताया गया कि छात्र आंदोलन के दौरान सलमान का 'इट्स डन ब्रो' ट्वीट सबसे वायरल मूमेंट रहा। 

इस पर सोनम वांगचुक ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मजबूरियां होती होंगी सबकी। मैं उसमें नहीं जाना चाहूंगा। आगे-पीछे हर तरफ देखना पड़ता है। उन्होंने कुछ कहा, इसका मैं सम्मान करता हूं। बाकी मजबूरियों पर तो मैं कुछ नहीं कहूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान ने ट्वीट में क्या कहा था?
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आंदोलन में शामिल छात्रों से घर लौटने की अपील की थी। साथ ही सोनम से कहा था कि वे अब अनशन तोड़ दें।

जब छात्र आंदोलन चल रहा था, तब सलमान खान ने लिखा था, 'पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।'

सलमान ने आगे लिखा था, 'और सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed