प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'जी ले जरा' की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। पिछले साल अगस्त में इस फिल्म की घोषणा हुई थी जिसके बाद से लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीन प्रमुख अभिनेत्रियों के अलावा फिल्म में काम करने जा रहे हैं एक्टर के नाम पर भी मुहर लग चुकी है।
2 of 4
ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, ईशान खट्टर भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने इस फिल्म को बहुत पहले ही साइन कर लिया था लेकिन मेकर्स अभी भी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में आलिया ने फिल्म की देरी के बारे में बोलते हुए संकेत दिया था कि इस साल उनकी गर्भावस्था के कारण यह फिल्म इस साल शुरू नहीं हो सकेगी।
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने एक समाचार एजेंसी से कहा था, 'यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। बेशक, हम इस साल शूटिंग नहीं शुरू कर सकते (गर्भावस्था का संकेत देते हुए)। हम इस फिल्म को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। हम इसके लिए काफी कोशिश कर रहे हैं और सभी इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। यह काफी बड़ा होने वाला है और हम और इंतजार नहीं कर सकते।'
4 of 4
आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि महिला केंद्रित इस फिल्म में अभिनेत्रियां तो पहले से ही तय थीं लेकिन एक्टर के नाम की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स को अगर सच मानें तो इस फिल्म का मेल एक्टर भी अब तय हो चुका है। बस इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने की देर है। इसके अलावा एक और रिपोर्ट में फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा दावा किया गया था कि फिल्म में फरहान अख्तर भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इस फिल्म के किसी भी एक्टर या मेकर्स की तरफ से अब तक इस तरह का कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।