सोनी राजदान (Soni Razdan) की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं कि वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। लेकिन इस खबर में सच्चाई नहीं है। आपको बता दें आलिया को फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी भी तरह की कोई चोट नहीं लगी है।
2 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करके दी। आलिया ने लिखा- 'उन सभी खबरों के लिए जो कह रहे हैं कि मैंने खुद को फिल्म के सेट पर चोट पहुंचा ली है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। वह एक पुरानी चोट थी, जो थोड़ी देर के लिए उभर गई थी, हालांकि एक दिन घर में आराम करने के बाद वह ठीक हो गई।'

3 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : Instagram
आलिया ने आगे इस पोस्ट में लिखा- 'कोई दुर्घटना नहीं हुई है। मेरे साथ क्या हुआ है, उस पर लंबे-लंबे आर्टिकल लिखने से पहले कृपया एक बार मुझ से पूछ लें। कुछ दिन आराम करने के बाद मैं वापस एक्शन में आ गई हूं और आज से मैं शूट शुरू कर रही हूं।'
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : insatgram
दरअसल आलिया ने इससे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था- 'मम्मी के साथ सेल्फी टाइम क्योंकि उनके पीठ में चोट लग गई है और रात के दो बजे इससे बेहतर करने को कुछ नहीं है। एडी और मम्मी।' आलिया के इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर घायल हो गई हैं।
5 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की अगली फिल्म का नाम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाती थीं। वहीं गंगूबाई ने सेक्सवर्कर और अनाथ बच्चों के लिए बहुत काम किया था। यह फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी।