आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन पड़ाव का मजा ले रही हैं। इस साल उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। वहीं अब नेटफ्लिक्स पर कुछ दिन पहले उनकी फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ नजर आई हैं। डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के काम की बहुत तारीफ हुई है। अब 9 सितंबर को रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है, लेकिन हाल ही में आलिया ने जो बयान दिया है वो अभिनेत्री की फिल्म पर भारी पड़ सकता है।
Alia Bhatt: 'मैं नहीं पसंद तो मत देखिए मेरी फिल्में', आलिया का ये बयान कहीं 'ब्रह्मास्त्र' पर न पड़ जाए भारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:04 PM IST
सार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन