बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। हालांकि यूए सर्टिफिकेट देने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के कुछ सीन्स को हटवा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने फिल्म में 4 मॉडिफिकेशन और 2 सीन्स को फिल्म से हटवाया है। इसके साथ ही दो डायलॉग्स में भी बदलाव करवाए हैं। फिल्म में एक सीन ऐसा भी था जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू गंगूबाई के बालों में गुलाब लगा रहे थे। सेंसर बोर्ड ने इस सीन को भी मॉडीफाय करवाया है।
Gangubai Kathiawadi: आलिया की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के इस सीन में करवाए गए बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 10 Feb 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन