यूं तो बॉलीवुड स्टार्स किसी पहचान के मोहताज नहीं, उनका नाम बच्चे-बच्चे को याद रहता है। लेकिन देश में वोट डालने या बाकी सरकारी काम के लिए पहचान पत्र की जरूरत होती है। ऐसे में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जिनका वोटिंग लिस्ट में दूर-दूर तक नाम नहीं है। इनमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।
2 of 8
deepika padukone
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था। जन्म के लगभग एक साल बाद ही वह अपनी फैमिली के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन उनके पास डेनमार्क की नागरिकता और पासपोर्ट है। ऐसे में वह यहां वोट नहीं डाल सकतीं। बता दें कि उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान संग फिल्म "ओम शांति ओम" से की थी।
3 of 8
katrina kaif
- फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था उनके पिता कश्मीर के एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां एक वकील हैं। 14 साल की उम्र में कटरीना एक हवाई ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता रहीं। जिसके बाद उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी नदारद है। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है जिसके चलते उनके पास भारत का मताधिकार नहीं है।
4 of 8
jacqueline fernandez
- फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 मे मनामा (बहरीन) में हुआ था। जैकलीन साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं। 2009 में वो पहली बार बॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' मे नजर आईं। उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। बता दें कि उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।
5 of 8
Nargis Fakhri
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ। नरगिस ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से की। उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट और नागरिकता है। ऐसे मे उन्हें भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है।