मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के तलाक को 2 साल हो चुके हैं। दोनों भले ही एक दूसरे के साथ न हो लेकिन बाकी सेलिब्रिटी की तरह अपने बेटे के लिए दोनों पूरी जिम्मेदारी मिलकर उठा रहे हैं। मलाइका और अरबाज के रिश्ते में शादी के 18 साल बाद खटास आई और दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज ने खुलकर इस मामले पर बात नहीं की। हाल ही में मलाइका करीना कपूर के चैट शो में पहुंचीं और तलाक से एक दिन पहले की पूरी कहानी बताई।
2 of 6
Malaika kareena
- फोटो : twitter
मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान के चैट शो 'वॉट वूमन वांट' में बतौर मेहमान पहुंचीं। इस रेडियो शो में मलाइका ने करीना ने कई खुलासे किए। मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक की कोर्ट में सुनवाई से पहले एक रात मैं अपने परिवार के साथ बैठी थी। सबने मुझसे कहा, एक बार फिर से फैसले पर सोच लो अगर यह तुम्हारा आखिरी फैसला है तो गर्व है। तुम एक स्ट्रॉग महिला हो।'
3 of 6
Malaika kareena
- फोटो : you tube
इसके साथ ही मलाइका ने कहा - 'जब मैंने पहली बार परिवार और दोस्तों को तलाक के बारे में बताया था तब सब ने दोबारा सोचने को कहा था। सब मेरी परवाह करते हैं। कोई मुझसे यह नहीं कहेगा हां जाओ कर लो।' चैट शो में करीना ने मलाइका से पूछा रिश्ता टूटने के बाद क्या किसी से रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है? इस पर मलाइका ने कहा रिश्ते के खत्म होने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। आपको स्पेस मिलता है और किसी से अपना बेड शेयर नहीं करना पड़ता।
4 of 6
Malaika and Arbaaz
- फोटो : file photo
आपको बता दें, मलाइका और अरबाज ने लव मैरिज की थी। साल 1993 में मलाइका और अरबाज की पहली मुलाकात कॉफी फोटोशूट के दौरान हुई थी। यह फोटोशूट काफी बोल्ड था और इसी एक शूट के दौरान इन दोनों को एक दूसरे से पहली नजर का प्यार हो गया था। इस कॉफी फोटोशूट के दौरान इन दोनों स्टार्स की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
5 of 6
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : file photo
मलाइका और अरबाज दोनों ही अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में इन दोनों ने 12 दिसबंबर 1998 को पहले चर्च में शादी की और उसके बाद मुस्लिम रीति के मुताबिक निकाह किया था। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका का नाम जहां अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है तो वहीं अरबाज का जॉर्जिया से। यहां तक कि मलाइका-अर्जुन, अरबाज और जॉर्जिया अक्सर स्पॉट किए जाते हैं।