साल 2020 में आए कोरोना वायरस ने कई लोगों के प्लान्स को फेल कर दिया था। इस महामारी की वजह से कई लोगों को अपनी शादी तक कैंसिल करना पड़ी थी। इन्हीं लोगों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल का नाम भी शामिल था। ऋचा और अली साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी ने उनका ये प्लान फेल कर दिया।
2 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा और अली फजल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया लेकिन इनकी शादी टल गई। अब दोनों साल 2021 में शादी करने जा रहे हैं। ऋचा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि अली ने उन्हें शादी के लिए किस तरह से प्रपोज किया था।
ऋचा और अली की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। अली ने ऋचा को शादी के लिए मालदीव्स में प्रपोज किया था। जिसका किस्सा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया भी। ऋचा चड्ढा ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'मैं और फजल साथ में मिलकर अपने घर पर बायोग्राफिकल कॉमेडी फिल्म देख रहे थे। हम दोनों फिल्म को काफी एंज्वॉय कर रहे थे, क्योंकि हम दोनों की पसंद काफी मिलती जुलती है। फिल्म को देखने के दौरान मैंने कहा था कि आई लव यू।'
4 of 5
Richa chadha and Ali fazal
आगे ऋचा ने बताया, 'अली फजल ने इस बात को जवाब उन्हें तीन महीने बाद दिया। अली फजल काफी शर्मीले इंसान हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अली मुझे शादी के लिए प्रपोज करेंगे। अली फजल ने मालदीव में एक रोमांटिक डिनर प्लान किया था। मुझे लगा कि अली मुझे उस आई लव यू का जवाब देना चाहते हैं और उसी दिन मेरा बर्थडे भी था।'
5 of 5
Richa chadha and Ali fazal
उन्होंने आगे बताया, 'हमने साथ में मिलकर खाना खाया और शैंपेन को भी ऑपन किया। उसी वक्त अली फजल ने मुझे शादी के लिए प्रपोज कर डाला। अली अपने घुटनों पर नहीं बैठे और न ही मुझे कोई रिंग दी। शादी के लिए प्रपोज करने के बाद उन्होंने 10 मिनट के लिए आंखें बंद कर लीं थी। मुझे लगता है कि शायद ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह मुझे प्रपोज करने को लेकर स्ट्रेस में था।'
पढ़ें: अनस सैयद का दिखा रोमांटिक अंदाज, सना खान को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत पत्नी