सिनेमा देखने वालों और सिनेमा बनाने वालों के बीच अमर उजाला ने एक नया सेतु बनाया है, अमर उजाला मास्टरक्लास। सिनेमा से जुड़े सवालों के सीधे सिनेमा से जुड़े लोगों से पूछने के इस क्रम में देहरादून में अपने प्रशंसकों से रूबरू हुए भारत, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर। जफर रीमेक के समर्थन में नहीं है और इस मास्टरक्लास में उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वह सलमान खान के फैन नहीं हैं।
2 of 5
Ali Abbas Zafar at Amar Ujala Master Class
- फोटो : Amar Ujala
पहाड़ों की बारिश के बीच देहरादून में लगी इस मास्टरक्लास में अली के कुछ बचपन के दोस्त भी आए जिन्होंने उनके दिल्ली से मुंबई जाने के दिनों की तमाम बातें की। सिंगल स्क्रीन थिएटर में साथ फिल्में देखने वाले दिनों की यादें ताजा हुईं और मास्टरक्लास में शामिल हुए लोगों ने सिनेमा में मौके पाने से जुड़े तमाम सवाल अली अब्बास से पूछे। मास्टरक्लास में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के अमर उजाला पाठक भी मौजूद रहे।
3 of 5
Amar Ujala Master Class
- फोटो : Amar Ujala
अली अब्बास जफर की पिछली तीनों फिल्में सलमान खान के साथ रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान जैसे मूडी सितारे के साथ उन्होंने फिल्में बनाने की हैट्रिक कैसे जमा ली, तो उनका जवाब था कि ये ट्रेड सीक्रेट है।
4 of 5
Ali Abbas Zafar
- फोटो : Amar Ujala
अली ने कहा कि अपनी निजी जिंदगी और अपनी व्यावसायिक जिंदगी को वह कभी मिश्रित नहीं होने देते। उनके माता-पिता आजतक उनकी फिल्म के किसी सेट पर नहीं गए हैं और न ही वह खुद ही इस बात को बढ़ावा देते हैं। हां, उनके पिता ये जरूर पूछते हैं कि ये जो दो सौ करोड़, तीन सौ करोड़ की कमाई उनकी फिल्में करती हैं, उनमें से अली का हिस्सा कितना होता है?
5 of 5
ali abbas zafar
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञान के छात्र रहते हुए घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कला क्षेत्र को आजमाने की बात बताते हुए अली ने मास्टरक्लास में कहा कि हर युवा को अपनी पसंद का ही क्षेत्र चुनना चाहिए और ये ध्यान रखना चाहिए कि आसान काम कोई नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि शोहरत किसी शख्स की काबिलियत का पैमाना नहीं होती। छात्रों को जो शिक्षक पढ़ाते हैं, वे भी उतने ही बड़े स्टार हैं, चाहे भले उनकी चर्चा कहीं न होती हो।
यह भी पढ़ें:- फौजी परिवार से ताल्लुक रखते हैं अली अब्बास जफर, सलमान के साथ दीं लगातार 3 ब्लॉकबस्टर