सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और इसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है। कहा जा रहा था कि फिल्म में सलमान के साथ बॉबी देओल और कैटरीना कैफ को भी साइन किया गया है। बता दें कि फिल्म के निर्देशक ने इस सभी बातों का खंडन किया है। आइए जानते हैं अली अब्बास जफर ने क्या कहा ?
जफर ने कहा कि आगामी फिल्म 'भारत' में अब तक केवल सुपरस्टार सलमान खान को कास्ट किया गया है। जफर ने ट्वीट किया, 'भारत' के लिए अब तक सिर्फ सलमान खान को साइन किया गया है।'
डायरेक्टर ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि बॉबी देओल और कैटरीना कैफ भी इस फिल्म में हो सकते हैं। बता दें कि सलमान और जफर तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में साथ काम कर चुके हैं।
साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' की आधिकारिक रूपांतर है 'भारत'। इसकी शूटिंग पंजाब और दिल्ली में की जाएगी, इसके अलावा, अबू धाबी और स्पेन में भी इसे शूट किया जाएगा। भारत को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।