Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Collection: 'पद्मावत' को पछाड़ आगे निकली 'पैडमैन', 4 दिन में ही तोड़े बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड

Tue, 13 Feb 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Sonam Kapoor and Radhika Apte starrer PadMan box office collection day 4
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और अब वीकेंड पर 'पैडमैन' की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 'पैडमैन' ने पहले दिन 10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म को 35 फीसदी की बढ़त मिली थी। शनिवार को फिल्म ने 13.68 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को फिल्म को सबसे अच्छा रिसपॉन्स मिला और 'पैडमैन' ने 16 करोड़ की कमाई कर ली। अब सोमवार का कलेक्शन भी आ गया है।

Trending Videos
Akshay Kumar Sonam Kapoor and Radhika Apte starrer PadMan box office collection day 4
अक्षय कुमार
फिल्म का चार दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 45.92 करोड़ के पार पहुंच कर चुका है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर दी।




 
Akshay Kumar Sonam Kapoor and Radhika Apte starrer PadMan box office collection day 4
Akshay Kumar
ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी। 'पैडमैन' संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को कड़ी टक्कर दे रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पद्मावत' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 239 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Sonam Kapoor and Radhika Apte starrer PadMan box office collection day 4
अक्षय कुमार
भारत में 'पैडमैन' 2750 पर्दों पर और अन्य देशों में कुल 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को टोटल 3350 स्क्रीन्स मिले हैं। अभी आस-पास कोई अन्य बड़ी रिलीज नहीं है। इसका फायदा 'पैडमैन' को मिल सकता है। फिल्म पैडमैन के दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई कर सकती है। 
विज्ञापन
Akshay Kumar Sonam Kapoor and Radhika Apte starrer PadMan box office collection day 4
अक्षय कुमार
अक्षय की यह फिल्म सस्ते सैनिटरी नैपकिन की मशीन बनाने वालेअरुणाचलम मुरुगनाथम की असल जिंदगी पर बनी है। फिल्म में अक्षय अरुणाचलम का और राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम पर एक बुक "The Legend Of Lakshmi Prasad" भी लिखी थी। अक्षय को उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और लोग पीरियड्स पर खुलकर बात कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed