टी-सीरिज के संस्थापक और भजन सम्राट गुलशन कुमार पर बनने वाली बायोपिक 'मोगुल' के लिए अक्षय कुमार को साइन किया गया था। मगर अब खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। अगली स्लाइड में जानिए आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसने अपने वादों के पक्के अक्षय को ऐसा बड़ा फैसला लेने को मजबूर कर दिया।
फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा चुकी थी, जिसके बाद इसकी शूटिंग अगले साल 2018 में शुरू होनी थी। मगर फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर अक्षय कुमार की उस मांग को लगातार नजरअंदाज करते आ रहे थे, जिसमें उन्होंने 'मोगुल' में कुछ जरूरी बदलाव की मांग की थी।
अंग्रेजी अखबार मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय स्क्रिप्ट को लेकर असुतंष्ट थे। उनका चाहते थे कि कुछ चीजों को दोबारा लिखा जाए। लेकिन सुभाष ने उसपर ध्यान नहीं दिया। क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से 50 साल के एक्टर ने अपना दिमाग बदला और फिल्म से बाहर होने का फैसला किया है।
खबरों की माने तो अक्षय ने अबतक फिल्म के प्रोड्यूसर्स को अपने इस बड़े फैसले के बारे में आधिकारिक तौर बताया नहीं है। अक्षय शूटिंग की अपनी फ्री डेट्स को दूसरे प्रोड्यूसर्स को दे रहे थे।
कुछ महीनों पहले गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार ने कहा था कि अक्षय कुमार मोगुल के लिए परफेक्ट हैं। अक्षय और गुलशन कुमार में काफी सारी समानताए हैं। अक्षय और हम दोनों पंजाबी हैं। वो भी दिल्ली से हैं और मेरे पिता भी दिल्ली के थे। मुझे लगता है कि इस किरदार को वे बखूबी निभा सकते हैं।
नि्वि्वु्वि्व