फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yami gautam request not to use her picture in AI amid jhanvi kapoor chuttamalle morphed video

अश्लील वीडियो मामला: जान्हवी का गाना देख यामी गौतम ने की अपील, बोली- मेरी तस्वीरों को एआई से बेहतर न बनाए

Sun, 04 Oct 2026 03:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Oct 2026 03:48 PM IST
सार

 Yami Gautam Social Media Post: अभिनेत्री यामी गौतम ने 'चुट्टामल्ले' के एक मॉर्फ्ड वीडियो के चल रहे मामले के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक खास अपील की है। इसमें उन्होंने अपनी फोटोज के इस्तेमाल पर काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन
yami gautam request not to use her picture in AI amid jhanvi kapoor chuttamalle morphed video
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam

विस्तार

हाल ही में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के गाने 'चुट्टामल्ले' के एक एआई वीडियो का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में फिल्मी दुनिया के सितारे भी एआई के दुरुपयोग की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस पर अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से एक खास गुजारिश की है। 

विज्ञापन


यामी ने पोस्ट कर की अपील? 
अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों में ली गई मेरी तस्वीरों को एआई से रूपांतरित या बेहतर न बनाएं। कृपया तस्वीरों को उनके मूल रूप में ही उपयोग करें। किसी व्यक्ति की छवि या रूप को एआई का उपयोग करके उनकी जानकारी और सहमति के बिना रूपांतरित या हेरफेर नहीं किया जाना चाहिए। मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए बहुत धन्यवाद।’

विज्ञापन

yami gautam request not to use her picture in AI amid jhanvi kapoor chuttamalle morphed video
फिल्म देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

'चुट्टामल्ले' का एआई वीडियो
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो आपत्तिजनक है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जाहिर की थी और कानूनी एक्शन लेने की बात कही थी।

विज्ञापन

yami gautam request not to use her picture in AI amid jhanvi kapoor chuttamalle morphed video
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

समर्थन में उतरे कई सितारे 
फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' के एआई वीडियो के सामने आने के बाद से कई सेलेब्स ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है। जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को बनाने वालों पर कनूनी कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को एनटीआर ने पोस्ट कर लिखा, ‘घिनौना, बेशर्म और बीमार मानसिकता वाला, 'चुट्टामल्ले' गाने के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को ना देखें, ना शेयर करें और ना ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।'

विज्ञापन

yami gautam request not to use her picture in AI amid jhanvi kapoor chuttamalle morphed video
फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘देवरा’ के बारे में 

  • फिल्म ‘देवरा' 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अहम भूमिकाओं में थे। 
  • इस फिल्म से जान्हवी ने साउथ में डेब्यू किया था। 
  • वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन बने थे।
  • हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed