{"_id":"5ab73fed4f1c1bba758b7506","slug":"akshay-kumar-turns-into-a-auto-rickshaw-driver-for-his-wife-twinkle-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार ने अपनी पत्नी को ऑटो रिक्शा में घुमाया, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार ने अपनी पत्नी को ऑटो रिक्शा में घुमाया, जानें क्या है वजह
Sun, 25 Mar 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:51 AM IST
अपने बिजी शेड्यूल के बीच समय निकालकर अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। सुबह-सुबह की इस फोटो में एक बहुत खास चीज दिखी।
2 of 5
अक्षय कुमार
यह फोटो सुबह-सुबह की है। जिसमें बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार अपनी बीवी को ऑटो रिक्शा में घुमाता दिख रहा है। जी हां, अक्षय ऑटो रिक्शा ड्राइवर बने और ट्विंकल बनीं उनकी पैसेंजर। इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने मजेदार कैप्शन भी दिया।
3 of 5
akshay kumar
इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरा पर्फेक्ट संडे किसी को भी पागल कर सकता है। सुबह 4 बजे उठना फिर बिना किसी बाधा के आधे घंटे तक लिखना। फिर कुछ समय अपने डॉग के साथ टहलना। इसके बाद अपने क्यूट रिक्शा ड्राइवर के साथ मजे करना। इतना सबकुछ 9 बजे से पहले।'
बता दें कि जितना अक्षय कुमार मीडिया के सामने कम बोलते हैं। उनकी पत्नी ट्विंकल उतना ही अपनी बात खुलकर लोगों के सामने रखती हैं। अक्षय इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'केसरी' और 'गोल्ड' की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
twinkle khanna
एक इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने कहा था, 'शुरुआत के कुछ महीनों में हम दोनों ने एक-दूसरे को बदलने की पूरी कोशिश की थी। धीरे-धीरे हम दोनों ने एक-दूसरे को समझना शुरू किया। अच्छी बात यह है कि दोनों की ताकत और कमजोरी से मजबूत रिश्ता बन गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।