देश के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की जल्द ही शादी होने वाली है। सूत्रों की मानें तो आकाश अंबानी इस साल के अंत में हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी कर सकते हैं। वैसे तो दोनों ही परिवारों ने शादी की इन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है लेकिन सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं आकाश अंबानी की दुल्हन के बारे में कुछ अनजानी बातें...
श्लोका मेहता के पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। इतना ही नहीं वह नीरव मोदी के रिश्तेदार भी हैं। डायमंड किंग रसेल मेहता और मोना मेहता के तीन बच्चे हैं जिनमें श्लोका सबसे छोटी हैं। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया था। यहां से उन्होनें मानव शास्त्र (एंथ्रोपॉलिजी) की पढ़ाई की है।
वैसे तो श्लोका ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर रहती हैं लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बॉलीवुड फिल्में देखना उनका शौक है। वह दीपिका पादुकोण की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें अपना आइडल समझती हैं।
श्लोका ने इंटरव्यू में बताया था कि वह दीपिका पादुकोण जैसा ही दिखना चाहती हैं। उन्हें दीपिका का फैशन सेंस काफी पसंद है। श्लोका खुद दीपिका का स्टाइल कैरी करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उन्हें टॉम क्रूज भी बहुत पसंद हैं। वह उनके फेवरेट एक्टर हैं। वह टॉम क्रूज की हर फिल्म देखती हैं।
श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री भी हासिल की थी। जिसके बाद साल 2014 से श्लोका मेहता ने रोसी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं। श्लोका की कनेक्टफॉर संस्था तमाम एनजीओ की मदद के लिए काम करती है।