अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी का नाम सामने आते ही सबसे पहले ध्यान फिल्म हेरा फेरी पर ही जाता है। इस फिल्म के दो भाग पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। वहीं, फिल्म के तीसरे भाग को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हेरा फेरी 3 को लेकर फिर से बातचीत अब शुरू हो चुकी है।
2 of 5
अक्षय कुमार परेश रावल, सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक साथ नजर आई तिकड़ी
सोमवार (11 नवंबर) को अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। कार से उतरते ही वे तीनों कैमरे में कैद हो गए। ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में अक्षय कुमार चश्मा पहने बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं परेश रावल प्रिटेंड शर्ट और जींस के साथ सादगी भरे अंदाज में दिखे। दोनों के अलावा सुनील शेट्टी हमेशा की तरह फिट और हैंडसम दिख रहे थे।
3 of 5
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खत्म हुआ विवाद
हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। दरअसल, फिल्म के पिछले भागों के अधिकार इरॉस के पास थे, जिसको लेकर ही सारा विवाद शुरू हुआ था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला ने अब इस फिल्म से जुड़े सभी अधिकार वापस ले लिए हैं। इसी के साथ फिल्म के तीसरे भाग के बनने को लेकर हो दिक्कत भी अब दूर हो चुकी है।
4 of 5
अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब शुरू होगा फिल्म पर काम?
इसके अलावा कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि विवाद खत्म होने के बाद निर्माता फिरोज नाडियाडवाला फिल्म की टीम के साथ बैठक कर इसे बनाने को लेकर प्लानिंग करेंगे। अब तीनों सितारों के एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद हेरा फेरी 3 को लेकर फिर से लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर बातचीत फिर से शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म पर काम जल्द शुरू हो सकता है।
5 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में भी काम कर रहे अक्षय-सुनील और परेश
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुके हैं। वह जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की 70 प्रतिशत से अधिक शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Anushka Shetty Films: 'घाटी' के अलावा अनुष्का ने की कई महिला प्रधान फिल्में, अपने दम पर कराया हिट