अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
रिलीज के 8वें दिन पैडमैन ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का 8 दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 65 करोड़ के पार पहुंच चुका है। हालांकि इस हफ्ते अक्षय कुमार को मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अय्यारी' और हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' से चुनौती मिल सकती है।
फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, फिल्म ओवरसीज में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 90-100 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है। ओवरसीज में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का बजट 20 करोड़ का था इस लिहाज से फिल्म ने महज एक हफ्ते मे ंही शानदार कमाई कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी।
ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है और मेंसुरेशन हाइजीन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है।