सुभाष कपूर की फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार बनारस पहुंचे। सिने स्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब युवाओं की गलियों में भीड़ उमड़ पड़ी। शिवाला घाट की गलियों में महिलाएं, बच्चे भी अभिनेता को देखने के लिए धक्कामुक्की करते नजर आए।
गंगा किनारे पहुंचे अक्षय कुमार, नौका विहार के साथ की शूटिंग
कड़ी सुरक्षा के बीच घाट पर पहुंचे अक्षय ने गंगा जल से आचमन करने के बाद नौका विहार किया। घाट के बाद चेतसिंह किले में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। तीन दिन तक शूटिंग के सिलसिले में वह बनारस में रहेंगे।
गंगा किनारे पहुंचे अक्षय कुमार, नौका विहार के साथ की शूटिंग
लाल रंग की शर्ट पहने हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने घाट की सीढ़ियां उतरते समय शोर मचाते प्रशंसकों को हाथ हिलाकर कई बार अभिवादन किया। वह शिवाला घाट पर सूर्योदय हवेली में कुछ देर ठहरे और वहीं दोपहर का भोजन भी किया।
गंगा किनारे पहुंचे अक्षय कुमार, नौका विहार के साथ की शूटिंग
वह जितनी देर होटल में रहे बाहर सैकड़ों युवाओं की भीड़ उनकी झलक पाने के लिए बेताब खड़ी रही। वह बाहर निकले तो जमकर धक्कामुक्की होने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने उनको घेरे में लेकर घाट तक पहुंचाया। घाट पर कुछ देर शूटिंग चली।
गंगा किनारे पहुंचे अक्षय कुमार, नौका विहार के साथ की शूटिंग
इसके पहले सुबह लगभग 9 बजे अक्षय कुमार बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से छावनी क्षेत्र के एक होटल में पहुंचकर कुछ देर आराम किया। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2013 में आई 'जॉली एलएलबी' की सीक्वल है। इससे पहले इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई थी।