'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में ज्यादा व्यस्त हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अगले महीने 11 अप्रैल से देश में आम चुनाव होने जा रहे हैं जिसे देखते हुए अक्षय कुमार का नाम कुछ कारणों से सामने आ रहा है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं और देश में हो रही राजनीतिक और आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं, उनकी बीती कुछ फिल्में भी सामाजिक मुद्दों पर आधारित थीं जिसे देखते हुए उनके चुनाव लड़े जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन फिल्म 'केसरी' की प्रमोशन के दौरान राजनीति में उतरने की अटकलों पर अक्षय कुमार ने विराम लगा दिया है।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार देशभक्ति में कभी पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने फिल्म हॉलीडे, बेबी और रुस्तम में काम किया। उनकी यह सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। वही, ट्विटर के जरिए वह भारतीय थल, वायु और नौसेना का भी समय-समय पर प्रोत्साहन और समर्थन करते आए हैं। टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन के बाद ये तय माना जा रहा था कि अक्षय कुमार भी गोविंदा, शत्रुघ्न सिन्हा और रजनीकांत की राह पर चल पड़े हैं और जल्दी ही वो सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन जाएंगे। वहीं लोकसभा चुनावों में उनके महाराष्ट्र और पंजाब से चुनाव लड़ने की खबरें भी आई थीं।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन राजनीति में आने को लेकर अक्षय ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। वह यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात पर खुलकर कह गए कि वह राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं। हालांकि वह देश के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन राजनीति नहीं बल्कि सिनेमा की ताकत के बल पर।
5 of 5
akshay Kumar
- फोटो : instagram
बता दें कि इन दिनों अक्षय अपनी पहली वेब सीरीज द एंड को लेकर भी खास सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने इस सीरीज को लांच किया है। इस दौरान उन्होंने आग से खेलते हुए खतरनाक स्टंट भी किए थे। ऐसे में खबर यह भी आ रही थी कि अक्षय कुमार ने इस सीरीज को करने के लिए 90 करोड़ रुपये फीस मांगी है, लेकिन इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई हैं। गौरतलब है कि यह पूरी सीरीज स्टंट बेस्ड है।