बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बड़े ही रोमांटिक अंदाज के थे। हर एक्टर की तरह अक्षय के भी कई हीरोइनों से अफेयर रहे। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके अफेयर्स के बारे में फिर से याद दिला देते हैं। एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा था कि अक्षय अपनी गर्लफ्रेंड को भरोसा दिलाने के लिए उससे तुरंत सगाई कर लेते थे।
अपनी हर गर्लफ्रेंड से मंगनी कर लेते थे अक्षय कुमार, रेखा के साथ अफेयर को लेकर हुए बदनाम
अक्षय कुमार और एक्ट्रेस पूजा बत्रा के बीच तब से अफेयर था जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू भी नहीं किया था। पूजा एक फेमस मॉडल थीं और अक्षय को पूजा की मदद से बड़ी-बड़ी पार्टियों में जाने का मौका मिलता था। पूजा अक्षय के साथ रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थीं। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि अक्षय ने आगे बढ़ने के लिए उनका इस्तेमाल किया था।
अपनी हर गर्लफ्रेंड से मंगनी कर लेते थे अक्षय कुमार, रेखा के साथ अफेयर को लेकर हुए बदनाम
अक्षय का अफेयर आयशा जुल्का के साथ भी चला। दोनों ने फिल्म खिलाड़ी में साथ काम किया था। ये फिल्म अक्षय के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसी फिल्म में दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया।
अपनी हर गर्लफ्रेंड से मंगनी कर लेते थे अक्षय कुमार, रेखा के साथ अफेयर को लेकर हुए बदनाम
अक्षय और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी 90 के दशक की सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती थी। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि उन्होंने अक्षय से मंगनी तक कर ली थी और दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन बाद में कुछ मनमुटाव के चलते शिल्पा ने खुद को अक्षय से अलग कर लिया। लेकिन अब दोनों के रिश्ते सामान्य हैं।
अपनी हर गर्लफ्रेंड से मंगनी कर लेते थे अक्षय कुमार, रेखा के साथ अफेयर को लेकर हुए बदनाम
शिल्पा के बाद अक्षय की जिंदगी में एक्ट्रेस रवीना टंडन की एंट्री हुई। रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं। दोनों का अफेयर तीन साल तक चला लेकिन हर बार की तरह ये रिश्ता भी कामयाब न हो सका। कहा जाता है कि अक्षय अपनी हर गर्लफ्रेंड को सिद्घि विनायक मंदिर जरूर ले जाते थे।