किसी वक्त में बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी मानी जाने वाली कटरीना कैफ और अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। नमस्ते लंदन, वेलकम, हमको दीवाना कर गए, सिंह इज किंग जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाली ये जोड़ी 9 साल बाद सूर्यवंशी में नजर आने वाली है। 2010 के बाद से दोनों ने ही किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है लेकिन रोहित शेट्टी की फिल्म से दोनों फिर एक बार बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ ने हाल में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं बेहद उत्साहित हूं। हम सूर्यवंशी के कुछ दिनों की शूटिंग निपटा भी चुके हूं। मैं असल में सोच रही थी कि ये अनुभव कैसा होने जा रहा है। मुझे लगा रहा था कि शायद अक्षय के साथ बॉन्डिंग बनाने में दिक्कत होगी, कंफर्टेबल होना शायद आसान नहीं होगा।'
3 of 5
Katrina Kaif, Akshay Kumar
- फोटो : social media
कटरीना ने आगे कहा, 'क्योंकि हम 9 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे थे और 9 साल कोई छोटा वक्त नही होता है लेकिन जैसे ही मुझे सेट पर एक्शन की आवाज सुनाई दी मैं कंफर्टेबल हो गई थी। मुझे लगा कि सब ठीक है। हम दोनों के बीच अब भी वही केमिस्ट्री है जो पहले हुआ करती थी और अक्षय एक बेहतरीन कोस्टार हैं। सेट पर उनके साथ काम करने में काफी मजा आता है।
4 of 5
Katrina Kaif, Akshay Kumar
- फोटो : social media
अक्षय और कटरीना की जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'तीस मार खान' में दिखी थी। 28 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने करीब 60 करोड़ की कमाई की थी। फिलहाल दोनों की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी 2020 में रिलीज होगी।
5 of 5
Sooryavanshi
- फोटो : social media
इस फिल्म में अक्षय कुमार डीसीपी वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय भी रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज का हिस्सा होंगे ये बात तभी साफ हो गई थी जब सिम्बा रिलीज की गई थी।