बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुसीबत में घिर गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला एक डिटर्जेंट के विज्ञापन से जुड़ा है। अक्षय के इस विज्ञापन की वजह से सोशल मीडिया पर भी #BoycottNirma ट्रेंड कर रहा है जिसमें लोग इस ब्रैंड को बॉयकॉट करने की अपील करते दिख रहे हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अक्षय न एक डिटर्जेंट का विज्ञापन किया था जिसमें वह मराठा राजा के किरदार में नजर आये थे। युद्ध से लौटे राजा और उनकी सेना का स्वागत होता है, लेकिन एक योद्धा की पत्नी जब कपड़े गंदे होने की शिकायत करती है तो उसके बाद खुद राजा व सेना अपने कपड़े धोते दिखाए जाते हैं। विज्ञापन में अक्षय को राजा की भूमिका में नाचते हुए बाल्टी में कपड़े धोते दिखाया जाता है।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
शिकायत में कहा गया है कि अक्षय का यह विज्ञापन मराठा भावनाओं व सम्मान को आहत करने वाला है। इस शिकायत पर फिलहाल एक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एक यूजर ने इस मामले में लिखा- डियर अक्षय कुमार, आपने कभी इतिहास पढ़ा भी है। कभी आपको मराठाओं के बारे में पढ़ने का मौका नहीं मिला तो जाइए और पढ़िए कि कैसे उन्होंने देश के लिए खुद को समर्पित किया है। एक अन्य ने लिखा- मैं इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दूंगा।
5 of 5
गुड न्यूज
- फोटो : Social Media
बता दें अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) रिलीज के 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 'गुड न्यूज' ने 12 दिनों में 172.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय के पास सूर्यवंशी, पृथ्वीराज चौहान जैसी फिल्में हैं।