बॉलीवुड में कई सारी अभिनेत्रियां आती हैं किसी को पहली फिल्म से ही सफलता मिल जाती है तो किसी को लंबे वक्त तक हिट का इंतजार करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने हिंदी सिनेमाजगत में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हीरोइन के तौर पर एंट्री ली थी लेकिन अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। इस अभिनेत्री का नाम नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) है।
2 of 5
Akshay Kumar and Neetu Chandra
- फोटो : file photo
नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में साल 2005 में फिल्म 'गरम मसाला' (Garam Masala) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नीतू ने अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। नीतू के किरदार का नाम इस फिल्म में स्वीटी था। इस फिल्म के बाद नीतू लाइमलाइट में आ गईं और उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
3 of 5
Neetu Chandra
- फोटो : instagram
'गरम मसाला' के बाद नीतू 'ट्रैफिक सिंग्नल', 'वन टू थ्री', 'समर 2007', 'ओए लकी! लकी ओए !' के अलावा कई और फिल्में की। नीतू ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। हालांकि 'गरम मसाला' के बाद कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
4 of 5
Neetu Chandra
- फोटो : instagram
नीतू आखिरी बार हिंदी फिल्म 'कुछ लव जैसा' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखीं। तमिल भाषा की आखिरी रिलीज फिल्म का नाम 'ब्रह्मा डॉट कॉम' है। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।
5 of 5
Neetu Chandra
- फोटो : instagram
नीतू चंद्रा मुख्य रूप से बिहार के आरा की रहने वाली हैं। नीतू की प्रारंभिक शिक्षा पटना से की और आगे की पढा़ई दिल्ली से। फिल्मों में आने से पहले नीतू मॉडलिंग किया करती थीं। नीतू ने ताइक्वांडो भी सीखा हुआ है। इन्होंने 1997 में हॉग कॉग में 'वर्ल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
यह भी पढ़ें:- पहले दिन ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के आगे कमजोर पड़ी प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक', जानें कलेक्शन