अपने दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में
अक्षय कुमार ने दर्जनों
हिट फिल्में दी हैं और कई ऐसी फिल्में की हैं जिन्होंने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। अक्षय एकमात्र ऐसे बॉलीवुड हीरो हैं जिनकी साल में तीन से चार फिल्में रिलीज होती हैं। जल्द ही उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'गोल्ड' और 'पैडमैन' जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने लंबे करियर में अक्षय कुमार ने ऐसी फिल्में भी की हैं जो ना सिर्फ फ्लॉप रहीं बल्कि खुद अक्षय भी अब उन्हें देखना नहीं चाहेंगे।
1991 मे अपने करियर की शुरुआत में अक्षय ने 'सौगंध', 'डांसर', 'मिस्टर बॉन्ड', 'दीदार', 'दिल की बाजी' और 'वक्त हमारा है' जैसी फिल्में कीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों को हश्र बहुत बुरा हुआ।
1994 में आई फिल्म 'जख्मी दिल' में भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रवि किशन और अश्विनी भावे नजर आईं। ना सिर्फ कमाई के लिहाज से बल्कि एक्टिंग के मामले में भी ये फिल्म किसी को पसंद नहीं आई। इसी साल अक्षय की तीन और फिल्में आईं, 'इक्के पे इक्का', 'हम हैं बेमिसाल' और 'अमानत', लेकिन वो भी बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
'तू चोर मैं सिपाही' साल 1996 में आई थी। फिल्म में अक्षय के अलावा सैफ अली खान, तबू और प्रतिभा सिन्हा लीड रोल में थीं लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने खास कमाई नहीं की।
फिल्म 'मैदान-ए-जंग' 1995 में आई थी। केसी बोकाडिया की इस फिल्म में अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, धर्मेंद्र, अमरीश पुरी, जया प्रदा, गुलशन ग्रोवर, कादर खान जैसे मंझे हुए सितारे थे, बावजूद इसके फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ।