पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से में है। बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स ने इन शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। 40 जवानों की शहादत से दुखी अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। देश के जवानों के सपोर्ट में आवाज उठाने वाले अक्षय इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए 5 करोड़ रुपये दान देंगे।
इस समय देश के कोने-कोने से शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए अभियान चलाये जा रहे हैं। लोग इन परिवारों की मदद के लिए खुलकर दान दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स भी इस मुहिम के तहत आगे आए हैं। उन्होंने आर्थिक मदद की घोषणा की है और लोगों से भी मदद की अपील की है। अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से 'भारत के वीर' नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया था, जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद की जा सकती है।
3 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा था- पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे। हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का। इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : self
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी शहीद हुए जवानों के हर परिवार को 5 लाख डोनेशन दिया है। अमिताभ के अलावा सलमान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन भी शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय इस समय फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय की 2 और फिल्में 'केसरी' और 'हाउसफुल 4' भी रिलीज होने वाली है।