पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने के बाद से अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार को बयान जारी कर सफाई भी देनी पड़ी। अक्षय ने कहा था कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो बीते 7 सालों से वहां नहीं गए हैं। अक्षय के इस बयान के बाद एक शख्स ने कुछ तस्वीरें जारी कर उनकेइस दावे पर सवाल उठा दिए हैं।
2 of 7
screenshot
- फोटो : social media
एक ट्विटर यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि अक्षय झूठ बोल रहे हैं। अक्षय के 7 साल वाले स्टेटमेंट को झूठ करार देते हुए इस यूजर ने बताया कि वह 5 साल पहले भी कनाडा गए थे।
3 of 7
screenshot
- फोटो : social media
इन स्क्रीनशॉट्स में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट मौजूद है। इसमें लिखा है कि गुड मॉर्निंग, अक्षय कुमार, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, राहुल खन्ना और किशोर लुला के साथ टोरंटो में एक बेहतरीन पार्टी एन्जॉय की। यह ट्वीट 9 मार्च साल 2014 का है।
4 of 7
akshay kumar
- फोटो : social media
मीका सिंह के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदा के भी एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इसके साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की गई है जिसमें अक्षय कुमार किसी समारोह में नजर आ रहे हैं।
5 of 7
Kiren Rijiju
- फोटो : social media
हाल में अक्षय कुमार को नागरिकता विवाद पर भारत सरकार के मंत्री किरण रिजिजू का साथ मिला। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, 'अक्षय कुमार जी आपके देशप्रेम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। आपकी कोशिशें हमारे देश के सैन्य बलों के लिए प्रेरणादायीं होती हैं। जिस तरह से आपने भारत के वीर कार्यक्रम के जरिए शहीदों के परिवार वालों के लिए जो राशि जुटाई है, वह इतिहास में हमेशा हिंदुस्तान प्रेमियों के एक शानदार उदाहरण रहेगा।'