{"_id":"5cd4edadbdec22075a3bcf29","slug":"akshay-kumar-claim-that-not-visited-canada-in-last-7-years-user-share-old-picture-and-raise-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में 7 साल से कनाडा नहीं गए अक्षय कुमार, फिर ये तस्वीरें क्या हैं? पूछ रहे यूजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में 7 साल से कनाडा नहीं गए अक्षय कुमार, फिर ये तस्वीरें क्या हैं? पूछ रहे यूजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 10 May 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने के बाद से अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार को बयान जारी कर सफाई भी देनी पड़ी। अक्षय ने कहा था कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो बीते 7 सालों से वहां नहीं गए हैं। अक्षय के इस बयान के बाद एक शख्स ने कुछ तस्वीरें जारी कर उनकेइस दावे पर सवाल उठा दिए हैं।
2 of 7
screenshot
- फोटो : social media
एक ट्विटर यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि अक्षय झूठ बोल रहे हैं। अक्षय के 7 साल वाले स्टेटमेंट को झूठ करार देते हुए इस यूजर ने बताया कि वह 5 साल पहले भी कनाडा गए थे।
3 of 7
screenshot
- फोटो : social media
इन स्क्रीनशॉट्स में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट मौजूद है। इसमें लिखा है कि गुड मॉर्निंग, अक्षय कुमार, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, राहुल खन्ना और किशोर लुला के साथ टोरंटो में एक बेहतरीन पार्टी एन्जॉय की। यह ट्वीट 9 मार्च साल 2014 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
akshay kumar
- फोटो : social media
मीका सिंह के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदा के भी एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इसके साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की गई है जिसमें अक्षय कुमार किसी समारोह में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Kiren Rijiju
- फोटो : social media
हाल में अक्षय कुमार को नागरिकता विवाद पर भारत सरकार के मंत्री किरण रिजिजू का साथ मिला। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, 'अक्षय कुमार जी आपके देशप्रेम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। आपकी कोशिशें हमारे देश के सैन्य बलों के लिए प्रेरणादायीं होती हैं। जिस तरह से आपने भारत के वीर कार्यक्रम के जरिए शहीदों के परिवार वालों के लिए जो राशि जुटाई है, वह इतिहास में हमेशा हिंदुस्तान प्रेमियों के एक शानदार उदाहरण रहेगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।