{"_id":"5cd4eebbbdec2207410e63dd","slug":"rekha-can-destroy-met-gala-the-ultimate-queen-of-style-and-fashion-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के लुक में पहले नजर आ चुकी हैं रेखा, जिसने न देखा वो ये तस्वीरें देख लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के लुक में पहले नजर आ चुकी हैं रेखा, जिसने न देखा वो ये तस्वीरें देख लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 10 May 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, रेखा
Link Copied
हर साल की तरह इस बार भी न्यूयार्क में मेट गाला का आयोजन किया गया। यहां सेलेब्स एग्जिबिट की थीम के मुताबिक ड्रेस पहन कर आए। मेट गाला में वैसे तो सभी का लुक जबरदस्त रहा। सिंगर लेडी गाना ने 4 बार ड्रेस बदलकर लोगों को हैरान किया वहीं कैटी पेरी ने बर्गर बन लोगों की दिल जीता। लेकिन इन सब पर भारी पड़ी प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा के लुक का बेशक भारत में मजाक बना हो लेकिन विदेश में उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, रेखा
हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने अपने बोल्ड लुक से सबको हैरान कर दिया। प्रियंका का हेयर स्टाइल उनके पूरे लुक की लाइम लाइट ले गया। इसके बाद शुरू हुआ मीम्स का सिलसिला। प्रियंका पर तरह तरह के मीम्स बनाए गए लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर प्रिंयका और रेखा की एक तस्वीर वायरल होने लगी।
तस्वीर देख साफ जाहिर है कि अब से काफी वक्त पहले रेखा ऐसे ही अतरंगी लुक्स में नजर आ चुकी हैं। एवरग्रीन ब्यूटी रेखा को उस दौर की सबसे मॉर्डन और पॉपुलर अभिनेत्रियों में गिना जाता था और ये तस्वीर भी ऐसे ही किसी फोटोशूट की है।
Priyanka Chopra, Deepika Padukone
- फोटो : social media
रेखा की तस्वीरों के साथ कहा जा रहा था कि रेखा मेट गाला के हर स्टाइल को पानी पिला सकती हैं। बात करें मेट गाला इवेंट की तो इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत से दीपिका पादुकोण ने भी शिरकत की। दीपिका जहां बार्बी के लुक में पहुंचीं वहीं प्रियंका ने अपने अलग ड्रेसिंग सेंस से सबको हैरान किया।
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा को देख कर उन्हें लसिथ मलिंगा की याद आ गई। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अभी तो शादी को 4 ही महीने हुए हैं और ऐसे हालात हो गए। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रियंका अपना फैशन सेंस इंडिया में भूल गईं हैं। उन्हें इंडिया जरूर लौट आना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।