बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने हाल ही में स्टंट कलाकारों के नाम एक खुला पत्र लिखा। अक्षय कुमार ने, जो मशहूर स्टंटमैन स्कॉट कॉस्ग्रोव के निधन से बहुत दुखी थे, सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'
अक्षय ने लिखा, "जो भी स्टंटमैन या वुमन क्षेत्र में काम कर रही हैं, मैं उनको सलाम करता हूं। हाल ही में मुझे स्कॉट की मौत की जानकारी हुई है।" उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आपको इस काम के लिए न सिर्फ ऑस्कर और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने चाहिए, बल्कि आपको खास स्टेटस भी मिलना चाहिए।"
'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'
अक्षय की बात पर स्टंटमैन विक्रम कहते हैं, "अवॉर्ड तो दूर की बात है हमें बेहतर सहूलियत मिले तो वही बड़ी बात होगी।" विक्रम ने कहा, "पहले के मुकाबले स्टंट आर्टिस्ट के हालात ठीक हुए हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।"
'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'
विक्रम कहते हैं, "कुछ अभिनेता जैसे अक्षय कुमार, संजय दत्त, अजय देवगन, शाहरुख खान हमें बहुत प्रोत्साहित करते हैं और हमारे काम की तारीफ भी करते हैं, लेकिन इसके अलावा हमारे लिए और कुछ नहीं होता।"
'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'
अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ''मैं जानता हूं कि करोड़ों रुपये की बजट वाली फिल्मों की शूटिंग के दौरान आप जो भी तकलीफ सहते हैं, उसकी भरपाई महज अवॉर्ड नहीं कर सकते। लेकिन यह आपके काम को सलाम करने की एक छोटी पहल तो हो ही सकती है।''