देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। अब हालात ये हो चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं बीते दिनों अक्षय कुमार और ट्विंकल भी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला लिया था। लेकिन अब उनपर एक सोशल मीडिया यूजर ने बड़ा आरोप लगाया है।
2 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : Instagram
एक रिटायर्ड IAS ऑफिसर ने ट्विटर के माध्यम से अक्षय और ट्विंकल पर आरोप लगाया है कि वो सिर्फ मदद का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ट्विंकल जी, आपके पति देश के सबसे अमीर कलाकारों में से एक हैं। ऐसे में डोनेशन इकट्ठा करके मदद का दिखावा करने के बजाए, बेहतर होता अगर आप और आपके परिवार ने थोड़ी दयालुता दिखाई होती'। वहीं ट्विंकल ने ट्वीट के माध्यम से इसका शानदार जवाब दिया है और उनकी बोलती बंद कर दी है।
3 of 5
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पोस्ट के जवाब में ट्विंकल ने लिखा- 'अब तक 100 कंसंट्रेटर्स डोनेट कर दिए हैं इसके अलावा और भी मदद कर रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि यहां बात मेरी और आपकी नहीं है। हमें मिलकर सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है। दुखद है कि ऐसे समय में साथ देने के बजाए हम अपनी ऊर्जा एक दूसरे को नीचा दिखाने में व्यर्थ कर रहे हैं।'
4 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : instagram/akshaykumar
बता दें कि दोनों अक्सर लोगों की मदद के लिए आते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए दान किए थे। जिसके बाद गौतम ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को धन्यवाद भी दिया था।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अक्षय भी कोविड का शिकार हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी साझा की थी। उस समय अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतू की शूटिंग कर रहे थे। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आएंगी।