फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akelli star Nushrratt Bharuccha reached Siddhivinayak temple with team to seek blessings of ganpati

Akelli: फिल्म 'अकेली' की टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नुसरत भरूचा, लिया गणपति का आशीर्वाद

Tue, 01 Aug 2023 03:44 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Aug 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Akelli star Nushrratt Bharuccha reached Siddhivinayak temple with team to seek blessings of ganpati
फिल्म 'अकेली' की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अकेली' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रणय मेश्राम ने किया है। नुसरत भरुचा मंगलवार को फिल्म 'अकेली' के अन्य कलाकारों और तकनीशियनों के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति के दर्शन करने पहुंचीं। इस मौके पर नुसरत के अलावा निर्देशक प्रणय मेश्राम और निर्माता निनाद वैद्य,  शशांत शाह और विक्की सिदाना भी साथ मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश की वंदना की और अपनी फिल्म की सफलता की कामना की।

विज्ञापन

Akelli star Nushrratt Bharuccha reached Siddhivinayak temple with team to seek blessings of ganpati
सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची टीम 'अकेली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टाइलिश लुक में दिखीं नुसरत
तस्वीरों में फिल्म की पूरी टीम साथ पोज देती नजर आ रही है। नुसरत भरूचा फ्लोरल प्रिंट कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रणय मेश्राम निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। 
Kabuliwala: 'काबुलीवाला' से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी, 'रहमत' की भूमिका में जंचे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

Akelli star Nushrratt Bharuccha reached Siddhivinayak temple with team to seek blessings of ganpati
टीम 'अकेली' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'अकेली' का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर निर्देशक प्रणय मेश्राम का कहना है, 'हमारी फिल्म सभी मजबूत और बहादुर महिलाओं को समर्पित है'।
Zinda Banda: ‘जवान’ के गाने में प्रियमणि का मोहक अवतार, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए फोन आया तो लगा प्रैंक है

विज्ञापन

Akelli star Nushrratt Bharuccha reached Siddhivinayak temple with team to seek blessings of ganpati
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नुसरत ने कही यह बात
इस फिल्म को लेकर नुसरत भी काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों एक बयान में उन्होंने कहा था, 'फिल्म 'अकेली' में काम करने का अनुभव जबर्दस्त रहा। इस फिल्म में मेरा रोल अब तक का सबसे अलग है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरी यह फिल्म और मेरा यह किरदार पसंद आएगा'।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' बन दिल जीतने को तैयार कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक हुआ आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed