{"_id":"64c8cc6d1fd6aa8dc40e6a90","slug":"mithun-chakraborty-first-look-from-kabuliwala-out-now-actor-said-i-anticipate-a-deeply-emotional-journey-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabuliwala: 'काबुलीवाला' से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी, 'रहमत' की भूमिका में जंचे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kabuliwala: 'काबुलीवाला' से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी, 'रहमत' की भूमिका में जंचे अभिनेता
Tue, 01 Aug 2023 02:42 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:42 PM IST
सार
निर्माताओं ने काबुलीवाला के रूप में मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी कर दिया है। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार लग रहा है।
विज्ञापन
काबुलीवाला से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता हैं। आखिरी बार वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। अब वह रवींद्रनाथ टैगोर की क्लासिक फिल्म काबुलीवाला में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस बात को तो सभी जानते हैं कि निर्देशक सुमन घोष रवींद्रनाथ टैगोर की क्लासिक 'काबुलीवाला' को सिल्वर स्क्रीन पर वापस ला रहे हैं। इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती रहमत की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। अब, निर्माताओं ने काबुलीवाला के रूप में मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी कर दिया है। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार लग रहा है।
मिथुन ने साझा किए विचार
इस दौरान अभिनेता ने पूरी फिल्म के दौरान 'भावनात्मक यात्रा' को लेकर अपने विचार साझा किए। 'काबुलीवाला' के लिए पहले ही शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती रहमत की भूमिका निभाते नजर आएंगे, यह एक ऐसा किरदार है जो पीढ़ियों से दर्शकों के बीच गूंजता रहता है। इसका उद्देश्य उन भावनाओं को फिर से जगाना है जो दशकों पहले दर्शकों को प्रभावित करती थीं। इस फिल्म में अबीर चटर्जी और सोहिनी सरकार मिनी के माता-पिता के रूप में नजर आएंगे। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि छोटी लड़की का किरदार कौन निभाएगा।
इसे भी पढ़ें- Saiyami Kher: घूमने के लिए साथी की नहीं हौसले की जरूरत, सैयामी खेर ने इटली प्रवास पर खुद ही शूट की फिल्म
विज्ञापन
कैसी है काबुलीवाला की कहानी
इस फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में उत्साह से मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'जैसा कि मैं काबुलीवाला में रहमत को जीवंत करने की तैयारी कर रहा हूं, ऐसे में मुझे एक मार्मिक और भावनात्मक जर्नी की उम्मीद है। रहमत का स्थायी प्रेम और मिनी के साथ उसका मजबूत बंधन गहरी पुरानी याद दिलाता है और सभी दर्शकों के साथ जुड़ाव पैदा करता है।'
बता दें कि काबुलीवाला की कहानी एक अफगान व्यक्ति रहमत और कोलकाता की एक छोटी लड़की मिनी के बीच अनोखी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है।