फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan starrer film chandu champion first look out from kabir khan directorial

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' बन दिल जीतने को तैयार कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक हुआ जारी

Tue, 01 Aug 2023 03:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 01 Aug 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan starrer film chandu champion first look out from kabir khan directorial
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की योजना के साथ, इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर दी है। और इसी के साथ फिल्म से एक्टर का पहला लुक भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन का नया लुक
कार्तिक आर्यन स्टारर कबीर खान के निर्देशन में बन रहीं अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा चंदू चैंपियन ने अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ऐसे में जबकि हार न मानने वाली इस असाधारण रियल लाइफ स्टोरी को देखने का उत्साह तेज है, निर्माता ने फिल्म से चंदू बनें कार्तिक आर्यन का पहला लुक रिवील कर दिया है, जिसे देख वास्तव में लोगों को गर्व महसूस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan starrer film chandu champion first look out from kabir khan directorial
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ऐसा है कार्तिक आर्यन का लुक 

चंदू चैंपियन से सामने आया कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक ध्यान खींचने वाला है। एक्टर अपने निभाए अब तक के सभी किरदारों से अलग नजर आ रहे हैं। चंदू चैंपियन के पोस्टर में कार्तिक छोटे बाल और भारत का ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी दिख रहे हैं, लेकिन आंखों से एक्टर बेहद गंभीर लुक दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन

बता दें, यह कार्तिक और कबीर की पहली और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ दूसरी साझेदारी होगी। यह वास्तव में एक बड़ी घोषणा है क्योंकि इंडस्ट्री के तीन दिग्गज एक खिलाड़ी की असल जिंदगी की दिलचस्प कहानी लाने के लिए एक साथ आए हैं। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: शाहरुख के बड़े फैन मोहम्मद अशरफ का बीमारी के कारण निधन, की थी SRK यूनिवर्स फैंस क्लब की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed