मुकेश अंबानी के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी हुई। अब उनके बेटे आकाश अंबानी सात फेरे लेने वाले हैं। शादी से पहले आकाश और श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग सेरेमनी चल रही है।
Video: प्री-वेडिंग पार्टी में आकाश अंबानी हुए रोमांटिक, श्लोका को बांहों में लेकर जमकर किया डांस
आकाश अंबानी की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में हो रही है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, दिशा पाटनी, विद्या बालन, अर्जुन कपूर, नव्या नवेली, अयान मुखर्जी, शाहरुख खान और आमिर खान शामिल हुए। प्री वेडिंग पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
पार्टी के एक वीडियो में आकाश अंबानी और और श्लोका मेहता रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए दिखे। इस दौरान श्लोका ने ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन पहन रखा था वहीं उनके पीछे खड़े आकाश अंबानी डांस मूव कर रहे थे।
A post shared by Elfaworld (@elfaworld) on
आकाश के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियाे और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । हाल ही में एक वीडियो सामने आया है । इसमें मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं । साथ ही दोनों ने रोमांटिक डांस भी किया ।
दरअसल, अंबानी और उनकी होने वाली बहू श्लोका का परिवार मिलकर अतांक्षरी खेलता है। इसमें पहले श्लोका की मां 'अ' अक्षर से 'आज हमारे दिल में...' गाना गाती हैं । इसके बाद अंबानी परिवार को 'ए' अक्षर से गाना होता है । इसमें मुकेश अंबानी गाते हैं, 'ऐ मेरी जोहराजबीं...' ।
A post shared by Filmygram (@filmygramnews) on