देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता से हुई थी । श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं । दोनों की शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे । आकाश-श्लोका की शादी के एक महीने बाद दोनों की एक तस्वीर चर्चा में बनी हुई है ।
दरअसल, ये तस्वीर जिम की है । तस्वीर में आकाश और श्लोका के अलावा उनके ट्रेनर भी नजर आ रहे हैं । सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर कुणाल गिर ने दोनों की जिम की तस्वीरें शेयर कीं।सामने आई इन तस्वीरों में जहां आकाश पिंक टीशर्ट, ब्लू शॉर्ट्स और यलो जूते पहने नजर आ रहे हैं वहीं श्लोका व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस पहने दिखीं।
बता दें कि आकाश के अलावा उनके छोटे भाई अनंत अंबानी ने 18 महीने में अपना वजन 108 किलो तक कम कर लिया था । उन्होंने चीनी और जंक फूड पूरी तरह से छोड़ दिया । दिन में 5 से 6 घंटे तक एक्सरसाइज करते थे । अनंत अस्थमा और कई मेडिकम प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं । इसके बावजूद उन्होंने अपना वजन कम कर लोगों को चौंका दिया था ।
अनंत ने नेचुरल तरीके से वजन कम किया था । इसके लिए उन्होंने योगा का सहारा लिया था । उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोगों ने उनकी काफी सराहना की थी । बता दें कि आकाश और श्लोका की तस्वीर शेयर करने वाले ट्रेनर कुणाल गिर एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं । वह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग देते हैं ।